livetv
Homeस्टेट न्यूजगोंडा में श्रद्धालुओं की बोलेरो नहर में गिरी, 11 की दर्दनाक मौत

गोंडा में श्रद्धालुओं की बोलेरो नहर में गिरी, 11 की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा ज़िले में रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे मौके पर 11 लोगों की जान चली गई। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अधिकतर लोगों को बचाया नहीं जा सका। बोलेरो में सवार लोग एक धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। उमरिया गांव के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे नहर में जा गिरी। हादसे के वक्त बोलेरो में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। नहर में पानी का बहाव तेज़ होने के कारण वाहन पूरी तरह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। अब तक 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।