livetv
Homeक्राइमप्रार्थना के बहाने मंदिर से चुराए तांबे के बर्तन, CCTV में कैद...

प्रार्थना के बहाने मंदिर से चुराए तांबे के बर्तन, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर

राजस्थान के अलवर ज़िले में एक अजीबो-गरीब चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक शिव मंदिर में एक युवक पहले श्रद्धा से भगवान शिव को जल अर्पित करता हुआ दिखाई देता है, फिर हाथ जोड़कर पूजा करता है, लेकिन इसके बाद जो उसने किया वो हैरान करने वाला था। पूजा के तुरंत बाद, उसी व्यक्ति ने मंदिर परिसर में रखे तांबे के बर्तन चुरा लिए। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक ने बड़ी चालाकी से पूजा की आड़ में मंदिर की वस्तुएं उठाईं और वहां से चुपचाप निकल गया। मंदिर समिति ने वीडियो पुलिस को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू हो चुकी है। समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे पवित्र स्थानों पर इस तरह की हरकतें न सिर्फ आस्था को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं। पुलिस अब चोर की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।