livetv
Homeधार्मिककृष्ण जन्माष्टमी 2025: मोरपंख से करें ये 5 खास उपाय !

कृष्ण जन्माष्टमी 2025: मोरपंख से करें ये 5 खास उपाय !

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के शुभ अवसर पर मोरपंख से जुड़े खास उपायों को अपनाकर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आमंत्रित किया जा सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। उनके मुकुट की शोभा भी मोरपंख से ही बढ़ती है। यही कारण है कि इसे घर में रखना शुभ और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है।
न्माष्टमी 2025 के अवसर पर मोरपंख से जुड़े 5 खास और प्रभावशाली उपाय

1. मोरपंख को तिजोरी या पैसे रखने के स्थान पर रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोरपंख को तिजोरी, लॉकर या अलमारी में रखना शुभ माना जाता है। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

2. मोरपंख से घर में नकारात्मक ऊर्जा करें दूर
मोरपंख को मुख्य दरवाजे के ऊपर या घर के पूर्व दिशा में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती। इससे घर का माहौल शांत और सकारात्मक बना रहता है।

3. शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए करें यह उपाय
यदि किसी व्यक्ति से दुश्मनी, कानूनी विवाद या मानसिक तनाव चल रहा हो, तो जन्माष्टमी की रात मोरपंख पर “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें और फिर उसे तकिये के नीचे रखकर सोएं। इससे शत्रु बाधा और मानसिक तनाव दूर होते हैं।

4. पढ़ाई में लाभ के लिए करें यह प्रयोग
बच्चों की पढ़ाई में मन नहीं लगता हो या एकाग्रता की कमी हो, तो मोरपंख को उनके अध्ययन कक्ष (Study Room) की उत्तर दिशा में रखें। इससे एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में रुचि आती है।

5. व्यापार में वृद्धि के लिए करें यह उपाय
अगर व्यापार में नुकसान हो रहा हो या तरक्की नहीं हो रही हो, तो मोरपंख पर हल्दी से “श्री” लिखें और उसे दुकान या ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में रखें। इससे व्यापार में स्थिरता और वृद्धि आती है।