livetv
Homeस्टेट न्यूजगणेशोत्सव पर ठाकरे परिवार की 20 साल बाद एकजुटता, उद्धव-राज ने साथ...

गणेशोत्सव पर ठाकरे परिवार की 20 साल बाद एकजुटता, उद्धव-राज ने साथ की पूजा

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का माहौल इस बार खास रहा। गणपति बप्पा की भक्ति के बीच राजनीति में भी बड़ा दृश्य देखने को मिला। करीब दो दशकों बाद ठाकरे परिवार एक साथ नजर आया। उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ राज ठाकरे के आवास ‘शिवतीर्थ’ पहुंचे, जहां दोनों परिवारों ने मिलकर गणपति की पूजा-अर्चना की। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संकेत भी है। बीएमसी चुनाव नजदीक हैं और ऐसे समय पर उद्धव व राज ठाकरे की नजदीकी नए समीकरण बनाने की संभावना दिखा रही है। ठाकरे परिवार के इस मिलन को महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़ माना जा रहा है, जिसे लेकर समर्थकों और विरोधियों दोनों में चर्चा तेज हो गई है।