livetv
Homeअन्यपंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित

पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित

आपको बता दें इस वक्त हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ औरलैंडस्लाइड से जुड़ी कई घटनाएं सामने आईहैं। जिसके चलते कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। आईएमडी ने राज्य में अगले तीन दिन बारिश का अलर्टनहीं बताया है। लेकिन लुधियाना का ससुराल बांध टूटने का खतरा बना हुआ है जो सतलुज नदी पर बना है।

बात करें उत्तराखंड की तो यहां के उत्तरकाशी जिले के नौगांव में शनिवार शाम को बादल फटने की घटना हुई। जिसके चलते बाजार और कई घरों में पानी केसाथ-साथ मलबा भी घुस गया। आपको बता दें आज रविवार के लिए मौसम विभाग ने महाराष्ट्र,गुजरात और राजस्थान में बारिश का रेडअलर्ट जारी किया है। साथ ही गोवा में ऑरेंज और एमपी और बिहार समेत 20 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। बात करें

एमपी की तो यहां के इंदौर जिले में बारिश का औसत 38 इंच है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बादयमुना नदी लोहे पुल क्षेत्र में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके चलते यहां प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।

वहीं राजस्थान के लिए मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी

पूरी खबर यहाँ देखे