रोहित कुमार सिंह पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने भारत सरकार और राजस्थान में कई अहम पदों पर काम किया है। उनका अंतिम कार्यभार भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग में सचिव के रूप में रहा।
शिक्षा और उपलब्धियां
IIT-BHU से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक।
Clarkson University, न्यूयॉर्क से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में परास्नातक।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन (MPA) में परास्नातक।
IIT-BHU से 1982 और 1983 में डायरेक्टर का मेरिट अवॉर्ड और 2021 में विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार।
हार्वर्ड में 2004 में लुसियस एन. लिट्टौर फेलो के रूप में सम्मानित।
प्रशासनिक कार्य और योगदान
सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गृह, आईटी, वित्त, शहरी अवसंरचना, ग्रामीण विकास, संस्कृति और जनसंपर्क जैसे कई विभागों में नेतृत्व किया।
हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल और टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर मॉडल के जरिए हाईवे PPP को नई दिशा दी।
भारत में 1.5 बिलियन डॉलर का सबसे बड़ा FDI लाने में अहम भूमिका।
राजस्थान में कोविड-19 की पहली लहर के दौरान भीलवाड़ा मॉडल तैयार कर संक्रमण रोकने में सफलता पाई।
उपभोक्ता न्यायालयों में ई-फाइलिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और कंप्यूटरीकरण की शुरुआत की।
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन को 17 भाषाओं में बहुभाषी और सर्व-चैनल प्रणाली में बदला।
रोहित कुमार सिंह की यह नियुक्ति विज्ञापन जगत में मानकों और उपभोक्ता अधिकारों की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह भी देखे – खाजूवाला: शनि मंदिर में चोरी और आगजनी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

