पाकिस्तान ने मई 2025 में भारत के साथ हुए चार दिन के सैन्य संघर्ष को अपनी स्कूल की किताबों में शामिल कर लिया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,पाकिस्तान ने भारत के साथ संघर्ष को स्कूल सिलेबस में शामिल किया, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी स्कूल बुक्स में यह दावा किया गया है कि भारत ने बिना किसी ठोस कारण के 7 मई 2025 को पाकिस्तान पर हमला कर दिया। किताबों में यह भी लिखा गया है कि भारत ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का झूठा आरोप लगाकर युद्ध की शुरुआत की।
इन पाठ्यपुस्तकों में यह भी उल्लेख किया गया है कि पाकिस्तान की सेना ने भारत की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया और इस दौरान भारतीय वायुसेना के 4 राफेल फाइटर जेट्स और कई हवाई ठिकानों को तबाह कर दिया।
हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये संशोधित किताबें किस कक्षा (क्लास) के लिए तैयार की गई हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की झूठी और भ्रामक जानकारियों को शिक्षा प्रणाली में शामिल करना बच्चों की सोच और ऐतिहासिक समझ को प्रभावित कर सकता है।
यह भी पढ़े – पूर्व IAS रोहित कुमार सिंह बने एएससीआई बोर्ड ऑफ गवर्नस सदस्य

