अगर आप स्टारबक्स की कॉफी के शौकीन हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। मशहूर कॉफी कंपनी स्टारबक्स ने अपने बिजनेस में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर री-स्ट्रक्चरिंग की घोषणा की है।

कंपनी के मुताबिक इस प्रक्रिया के तहत सैकड़ों स्टोर को बंद किया जाएगा और कुछ कर्मचारियों को भी निकालने का निर्णय लिया गया है। स्टारबक्स ने कहा है कि इस री-स्ट्रक्चरिंग पर करीब 1 बिलियन डॉलर खर्च आएगा।
बदलाव का उद्देश्य
स्टारबक्स के सीईओ ब्रायन निकोल के नेतृत्व में यह कदम सेल्स बढ़ाने और प्रॉफिट में सुधार के लिए उठाया गया है। कंपनी का कहना है कि यह कदम उन्हें अपने व्यवसाय को और अधिक स्थिर और लाभकारी बनाने में मदद करेगा।
स्टोर बंद होने की जानकारी
स्टारबक्स ने बताया कि इस महीने से ही कंपनी के कुछ आउटलेट्स को परमानेंट रूप से बंद किया जाएगा। जिन स्टोर्स को बंद किया जाएगा, वे कंपनी के कुल स्टोर्स का लगभग 1% हैं।
जून के अंत तक नॉर्थ अमेरिका में स्टारबक्स के कुल 18,744 स्टोर थे। सितंबर के अंत तक यह संख्या घटकर 18,300 स्टोर्स रह जाएगी।
यह भी देखे – ऑनलाइन दुनिया में ज़रूरी कदम: क्यों हर स्कूल में साइबर सुरक्षा शिक्षा होना चाहिए?
