livetv
Homeनेशनलडोटासरा ने बोला बड़ा हमला: “शिक्षा मंत्री, लेकिन शिक्षा का कोई नाम...

डोटासरा ने बोला बड़ा हमला: “शिक्षा मंत्री, लेकिन शिक्षा का कोई नाम नहीं!”

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर मंच से निशाना साधा।

डोटासरा ने सीधे नाम लिए बिना कहा, “कोटा-बारां से आने वाला एक मंत्री है, जो सीधे खड़खड़ाता है — बीच में कोई ब्रेकर नहीं। शिक्षा मंत्री है, लेकिन शिक्षा का ‘श’ भी नहीं। बस हर वक्त मोबाइल पकड़ो, मोबाइल पकड़ो। लगता है पिछले जन्म में किसी ने इनसे मोबाइल छीन लिया था।”

शिक्षा मंत्री की मोबाइल नीति पर तंज

हाल ही में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कई स्कूलों में औचक निरीक्षण किया, जहाँ छात्रों के मोबाइल जब्त किए गए और शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए। यही मुद्दा अब राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया है। डोटासरा ने मंच से कहा कि यह कार्रवाई शिक्षा के नाम पर नहीं, बल्कि सिर्फ कड़ाई और अनुशासन के दिखावे के लिए है।

पीएम मोदी पर निशाना

डोटासरा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि उनके निर्णयों से देश का सत्यानाश हो रहा है। उन्होंने कहा, “पहले हम इंतजार करते थे कि 75 साल की उम्र के बाद कोई काम होगा, लेकिन अब वह रुके बिना निर्णय ले रहे हैं। विदेश में जाकर भी ऐसे फैसले लेते हैं कि आम जनता के रोज़मर्रा की जिंदगी पर असर पड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी का कोई ऐसा काम बताइए जिससे कोई व्यक्ति गरीबी रेखा से ऊपर उठ सके, आमदनी बढ़ सके या अच्छे उद्योग-धंधे स्थापित हों।”

डोटासरा ने यह भी कहा कि विदेश में रहते हुए लिए गए निर्णय देश और दुनिया में भारत के नाम पर असर नहीं डाल रहे।