livetv
Homeentertainmentगांव तक पहुंची पासपोर्ट सेवा: ‘पंचायत’ वाले फुलेरा में पहुंची विदेश मंत्रालय...

गांव तक पहुंची पासपोर्ट सेवा: ‘पंचायत’ वाले फुलेरा में पहुंची विदेश मंत्रालय की वैन

देख रहा है ना बिनोद… अब गांव में भी बनेगा पासपोर्ट!

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले का महोडिया गांव, जो वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ में मशहूर फुलेरा गांव के रूप में जाना जाता है, अब एक नई पहल की वजह से सुर्खियों में है।

दरअसल, विदेश मंत्रालय की मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन अब महोडिया गांव पहुंच चुकी है। इस वैन का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज इलाकों तक पासपोर्ट सेवाएं पहुंचाना है — ताकि अब गांव वालों को पासपोर्ट बनवाने के लिए शहरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मंत्रालय ने इस पहल को सोशल मीडिया पर बेहद दिलचस्प अंदाज में पेश किया। अपने X (Twitter) अकाउंट पर ‘पंचायत’ के मशहूर डायलॉग को नया ट्विस्ट देते हुए लिखा गया —
“देख रहा है न बिनोद… अब गांव में भी बनेगा पासपोर्ट!”

इसके साथ ही जारी किए गए वीडियो में महोडिया (फुलेरा) गांव की गलियों में यह पासपोर्ट वैन घूमती नजर आ रही है। भोपाल से सोमवार को इसे औपचारिक रूप से रवाना किया गया, जहां क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शीतांशु चौरासिया ने फीता काटकर इसे हरी झंडी दिखाई।

अब गांव के लोगों के लिए यह किसी बड़ी सौगात से कम नहीं —
“हां भैया, अब गांव वालों का पासपोर्ट यहीं से बन जाएगा।”

सोशल मीडिया पर इस वैन के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, और लोग ‘फुलेरा’ की इस असली कहानी की तारीफ कर रहे हैं।