कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने फैंस के साथ एक प्यारी सी खुशखबरी साझा की है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। तस्वीर में भारती अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जबकि हर्ष प्यार से उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाई खुशखबरी
भारती और हर्ष ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा — “We are pregnant again”। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस और सेलेब्स दोनों ही कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिलहाल भारती स्विट्ज़रलैंड में हैं और वहीं से उन्होंने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो भी डाले हैं।
एक वीडियो में उनका बेटा गोला (लक्ष्य) नजर आ रहा है, जो खुशी-खुशी कहता है कि वह अब बड़ा भाई बनने वाला है।
स्विट्ज़रलैंड से दी परिवार के साथ खुशखबरी
इस समय भारती और हर्ष अपने परिवार के साथ स्विट्ज़रलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। वहीं से उन्होंने यह खुशखबरी साझा की। भारती ने गोला की एक प्यारी फोटो भी पोस्ट की, जिसमें लिखा है — “अब मुझसे भी छोटा कोई आ रहा है”
व्लॉग्स में किया था पहले ही इशारा
भारती अपने फैंस के साथ लगातार कनेक्टेड रहती हैं और अपने YouTube व्लॉग्स के ज़रिए अपनी ज़िंदगी की झलकियाँ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने पहले भी कई बार व्लॉग्स में कहा था कि वह दूसरे बच्चे की प्लानिंग इसी साल करेंगी। मज़ेदार बात यह है कि उनके एक व्लॉग का नाम था — “गोला बड़ा भाई बनने वाला है”, और अब यह बात सच साबित हो गई है!

