livetv
HomeentertainmentKantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 6...

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 6 दिन में कमाए 300 करोड़, बना ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड

कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है! ऋषभ शेट्टी की 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। खास बात यह है कि ऋषभ शेट्टी न सिर्फ फिल्म के एक्टर, बल्कि इसके डायरेक्टर और राइटर भी हैं। साउथ इंडिया में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं अब हिंदी बेल्ट में भी इसका जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉलीवुड सितारों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि “ऋषभ शेट्टी एक शानदार एक्टर हैं।”

6 दिनों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है, जिसमें छावा, वॉर 2 और सैयारा जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

  • पहला दिन: ₹61.85 करोड़

  • दूसरा दिन: ₹45.4 करोड़ (100 करोड़ पार)

  • पहला सोमवार: ₹250 करोड़ के करीब

  • छठा दिन: ₹25.68 करोड़

दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 400 करोड़ रुपये के पार जा चुकी है, जबकि भारत में यह तेजी से 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

कहानी क्या है ‘कांतारा चैप्टर 1’ की?

यह फिल्म पहली ‘कांतारा’ से एक हजार साल पहले की कहानी बताती है। इसमें कांतारा के जंगल गांव और कदम्बा साम्राज्य के बीच के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म का मुख्य किरदार बरमे (ऋषभ शेट्टी), एक बहादुर योद्धा है जो कुलशेखरा (गुलशन देवैया) के खिलाफ खड़ा होता है — जो कांतारा की भूमि पर कब्जा करने और शासन करने की कोशिश करता है।

2022 में रिलीज हुई ‘कांतारा’ को दर्शकों ने दिल से अपनाया था, और अब इसका प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ भी दर्शकों के बीच उतनी ही लोकप्रियता हासिल कर रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग और डायरेक्शन की जमकर सराहना कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – करवा चौथ से पहले करें ये तैयारी: व्रत होगा आसान, थकान-कमजोरी नहीं आएगी