जैसलमेर से दोपहर करीब 3 बजे जोधपुर के लिए रवाना हुई निजी बस में भीषण आग लगने के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया। हादसा जैसलमेर-जो़धपुर रोड, थईयात के समीप हुआ।
बस में करीब 4 दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। आग लगने के बाद यात्रियों को उचित साधनों के माध्यम से निकाला गया और राजकीय अस्पताल, जवाहर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया गया।
जोधपुर रेफर किए गए झुलसे यात्री
प्राथमिक उपचार के बाद 2 महिलाओं समेत 16 यात्रियों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। इन यात्रीयों में शामिल हैं:
ओमाराम भील (लाठी), यूनुस खान, पीर मोहम्मद, इमामत (महिला), मोहम्मद इकबाल
विशाल, हुसैन, उमेद खान (गोमठ), लक्ष्मण भील (सेतरावा), महिपाल सिंह, रफीक खान
फिरोज खान, आशीष अभय कुमार (जोधपुर), विशाखा पत्नी आशीष, मनोज आर भाटिया, जीवराज (पोकरण)
राहत कार्य और ग्रीन कोरिडोर सुविधा
घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने ग्रीन कोरिडोर बनाकर झुलसे यात्रियों को तेजी से जोधपुर रेफर किया।
प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है और बस मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।
ये भी देखे – राजस्थान में बस में भीषण आग: बचने के लिए कूदे यात्री, फायर ऑफिसर बोले – 10 से 12 लोगों की मौत की आशंका
