रोटरी क्लब जयपुर मिडटाउन की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह बड़े उत्साह और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन तनुजा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में सद्भाव, मित्रता और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला।
क्लब के सचिव रोटेरियन डॉ. आदित्य नाग ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा

“इस दीपावली हम सेवा, करुणा और एकता का दीप जलाते हैं, और गंगा की पवित्र भावना को सीमाओं के पार प्रसारित करते हैं।”
कार्यक्रम के सफल संचालन में क्लब ट्रेनर रोटेरियन (पी.पी.) सुषमा बजाज और प्रेसिडेंट रोटेरियन रानू श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।
समारोह में मनोरंजन के लिए हाउजी गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

भव्य आतिशबाज़ी ने कार्यक्रम की रौनक को और बढ़ा दिया। इसके बाद सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट डिनर का आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में, अध्यक्ष और सचिव ने सभी सदस्यों को स्मृति उपहार भेंट किए और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़े – इंदौर में सवाल उठे — आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक साथ 22 किन्नरों को पीना पड़ा ज़हर?

