livetv
Homeentertainmentभैरोंसिंह शेखावत की छाया से निकले, शिक्षा में बदलाव की राह पर...

भैरोंसिंह शेखावत की छाया से निकले, शिक्षा में बदलाव की राह पर मदन दिलावर

राजस्थान की राजनीति के कद्दावर नेता भैरोंसिंह शेखावत की छाया में रहकर, राजनीति की शिक्षा प्राप्त कर, शिक्षा विभाग के मंत्री मदन दिलावर ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है…..मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रीमंडल में शिक्षामंत्री का दायित्व संभाल रहे मदन दिलावर, बीजेपी में फायरब्रांड नेता के रूप में पहचाने जाते हैं……आरएसएस के कार्यकर्ता के रूप में संघ की विचारधारा के अनुरूप कार्य व्यवहार करने वाले, मदन दिलावर की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है…..वे जो कहते हैं, उसे करते हैं और जो नहीं करना चाहते, कोई उनसे करवा नहीं सकता….इसलिए वे कभी कभी अपने आलोचकों के कोप का भाजन भी बन जाते हैं, लेकिन इससे उनके कार्य और व्यवहार पर कोई असर नहीं होता…..बीजेपी में संगठन का लंबा अनुभव प्राप्त मदन दिलावर कई भूमिकाओं में रहते हुए, मिलने वाली हर जिम्मेदारी को बड़ी शिद्दत से निभाया…..पार्टी चाहे सत्ता में रही या विपक्ष में, मदन दिलावर ने हर स्तर पर एक कार्यकर्ता के रूप में खुद को देखा और पाया……कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का, सदन से सड़क तक विरोध करते हुए, उसे कभी भी चैन से रहने नहीं दिया……सदन में उनकी आवाज सत्ता पक्ष के कानों में गूंजती थी, मंत्री असहज हो जाते, तो कई बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत तक को हस्तक्षेप करना पड़ता था…..स्पष्टता और मुखरता से अपनी बात रखने वाले मदन दिलावर, एक मंत्री के रूप में शिक्षा विभाग में नवाचार और नए प्रयोग कर रहे हैं…..उससे शिक्षा जगत में परंपरा, प्रतियोगिता, परस्पर सहयोग और समन्वय के साथ बदलाव की बयार महसूस की जा रही है…..राज्य में शिक्षा में बदलाव का जो माहौल तैयार हो रहा है, आधारभूत सेवाओं और सुविधाओं में जो विस्तार हो रहा है, विकास के रास्ते में जो दिक्कतें और समस्याएं आ रही हैं, और उन्हें दूर करने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, उससे शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में बदलाव की अपार संभावनाएं दिखाई दे रही हैं…..लोकमत राजस्थान न्यूज चैनल के ऑफिस में चर्चा के दौरान मदन दिलावर ने, अपने विभाग में हो रहे नवाचारों के बारे में विस्तार से अपने विचार रखे……उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया, तो विभाग की विसंगतियों को दूर कर उनमें सुधार के तौर तरीकों के बारे में भी बताया, शिक्षकों की समस्याओं पर भी चर्चा की, तो उन्हें दूर करके शिक्षकों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने का संकल्प भी दोहराया…..इस दौरान मदन दिलावर ने अपनी कार्यशैली के दौरान होने वाली आलोचनाओं का भी मुखरता से जवाब दिया…….सहज, सरल और सौम्य जीवन शैली के मदन दिलावर,बाहर से भले ही एक नारियल जैसा दिखते हैं, अंदर से बहुत ही निर्मल, धवल और कोमल हैं…..आवाज इतनी धीमी कि मजाल है कोई दूसरा सुन ले और काम ऐसा कि उसकी धमक दूर तक सुनाई दे……

Watch the full Exclusive Interview only on our Lokmat Rasthan Channel