राजस्थान के शिक्षा मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर हाल ही में लोकमत राजस्थान के स्टूडियो में विशेष साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इस अवसर पर लोकमत राजस्थान के CMD राजकुमार सैनी और चैनल डायरेक्टर राजेंद्र सिंह राठौड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मदन दिलावर ने लोकमत राजस्थान के 1 मिलियन परिवार बनने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि यह उपलब्धि दर्शकों के विश्वास और टीम के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा—“लोकमत राजस्थान ने जन-जन तक विश्वसनीय खबरें और सामाजिक मुद्दों की सच्ची आवाज़ पहुंचाई है। यह देखना सुखद है कि एक मिलियन लोग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं।”
स्टूडियो में हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शिक्षा जगत में हो रहे नए नवाचारों, तकनीकी शिक्षा के विस्तार और सरकारी स्कूलों में सुधार पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, आधुनिक और सुलभ बनाने के लिए कई नई योजनाएं लागू कर रही है ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच शिक्षा की खाई को कम किया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षा मंत्री ने लोकमत राजस्थान टीम की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज का आईना है और जब यह जिम्मेदारी से काम करता है, तो यह देश के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
जयपुर
“लोकमत राजस्थान” न्यूज़ स्टूडियो का अवलोकन कर शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग में हो रहे नवाचारों पर सार्थक संवाद किया।#संवाद #राजस्थान#rajasthan pic.twitter.com/6UvVmoda3H
— Madan Dilawar (@madandilawar) October 26, 2025
