livetv
Homescience & techनवंबर में बैंकिंग सेवाओं पर ब्रेक! 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, अलग-अलग...

नवंबर में बैंकिंग सेवाओं पर ब्रेक! 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, अलग-अलग राज्यों में 4 अतिरिक्त छुट्टियां शेयर बाजार में भी नहीं होगी ट्रेडिंग

अगले महीने यानी नवंबर में बैंकों की कुल 11 दिन छुट्टियां रहेंगी। इनमें 5 रविवार, 2 शनिवार और 4 दिन राज्यवार विशेष अवकाश शामिल हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, देशभर में अलग-अलग तारीखों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

अगर आपको नवंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही योजना बनाएं ताकि असुविधा से बचा जा सके।


नवंबर में कब-कब रहेंगे बैंक बंद

नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक
नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक
  • 5 रविवार – (2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर)

  • 2 शनिवार – (दूसरा शनिवार 8 नवंबर और चौथा शनिवार 22 नवंबर)

  • इसके अलावा 4 दिन राज्यवार अवकाश, जैसे–

    • 1 नवंबर – कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में कन्नड़ राज्योत्सव

    • 7 नवंबर – मणिपुर में निंगोल चाक-कौबा

    • 15 नवंबर – झारखंड में बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस

    • 18 नवंबर – सिक्किम में लोसुंग फेस्टिवल

(तारीखें और छुट्टियां राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।)


ऑनलाइन बैंकिंग पर असर नहीं

बैंकों की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग (UPI, IMPS, NEFT, RTGS), मोबाइल ऐप और ATM सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। यानी पैसों का लेनदेन, बिल पेमेंट या अन्य डिजिटल कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


शेयर बाजार में भी रहेगा अवकाश

सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी 26,000 के पार: बाजार में जबरदस्त तेजी, मेटल और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी 26,000 के पार: बाजार में जबरदस्त तेजी, मेटल और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

नवंबर में शेयर बाजार में भी 11 दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी।
BSE की वेबसाइट के अनुसार –

  • सभी 5 रविवार और 5 शनिवार को बाजार बंद रहेगा।

  • इसके अलावा 5 नवंबर (गुरु नानक जयंती) को भी ट्रेडिंग नहीं होगी।

यह भी पढ़े – अयोध्या में राम मंदिर पर फहरेगा 360° घूमने वाला धर्मध्वज: आंधी-तूफान में भी नहीं झुकेगा, PM मोदी करेंगे ध्वजारोहण, 10 हजार मेहमान होंगे शामिल…