राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान सरकार ने स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (Statistical Officer) के 113 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता और शर्तों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों के चयन में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। विस्तृत जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

