केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत रत्न देने में 40 साल की देरी कांग्रेस की वजह से हुई।
अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस के कारण सरदार पटेल को लंबे समय तक वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। न उनकी कोई समाधि बनी, न स्मारक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में उनका स्मारक बनवाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी।”
शाह ने यह भी बताया कि शुक्रवार को सरदार पटेल की 150वीं जयंती है, जिसे देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
गृह मंत्री ने यह बयान अपने बिहार दौरे के दौरान दिया, जहां आज उनकी तीन चुनावी सभाएं निर्धारित हैं — लखीसराय, मुंगेर और नालंदा में। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वे लखीसराय के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़े – बिहार चुनाव पर फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े चौंकाने वाले! एनडीए की वापसी के संकेत

