बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे राजस्थान के मशहूर फलोदी सट्टा बाजार में भी हलचल तेज हो गई है। इस बार के अनुमानों ने सियासी हलकों में चर्चा बढ़ा दी है, क्योंकि बाजार के भावों के मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं।
फलोदी सट्टा बाजार में बिहार चुनाव के लिए जारी किए गए शुरुआती अनुमानों के अनुसार, एनडीए को 128 से 132 सीटों तक मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि महागठबंधन को 97 से 100 सीटों तक सीमित बताया गया है। कुछ सटोरियों के अनुमान में यह आंकड़ा बढ़कर 135 से 138 सीटों तक भी जा सकता है।

बाजार में नीतीश कुमार का नाम अब भी एनडीए के मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहा है। बताया जा रहा है कि सट्टा बाजार में नीतीश के भाव 40 से 45 पैसे के बीच चल रहे हैं, जो उनकी स्थिर स्थिति को दर्शाता है।
सटोरियों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति एनडीए की जीत पर 1,000 रुपये का दांव लगाता है, तो उसे बराबर का रिटर्न यानी 2,000 रुपये तक मिल सकता है। वहीं महागठबंधन की स्थिति को लेकर बाजार में लगातार गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। अनुमान है कि उन्हें 93 से 96 सीटों तक ही संतोष करना पड़ सकता है।
राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो बिहार में महागठबंधन ने तेजस्वी प्रण के नाम से घोषणा पत्र जारी कर चुनावी शंखनाद कर दिया है, जबकि एनडीए के घोषणा पत्र का अभी सभी को इंतजार है। दोनों गठबंधनों के बीच प्रचार अभियान तेजी पर है, जिसका सीधा असर फलोदी सट्टा बाजार के भावों पर भी देखा जा रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सट्टा बाजार के ये अनुमान वास्तविक नतीजों से मेल खाएंगे या फिर मतदाताओं का मूड आखिरी वक्त पर कोई नया समीकरण गढ़ेगा।
यह भी पढ़े – किरोड़ीलाल मीणा का छलका दर्द: “पार्टी ने निकाला, तब दौसा ने संभाला”

