श्रीमाधोपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के जेईएन (JEN) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, परिवादी प्रधानमंत्री सूर्य योजना के तहत सोलर पैनल लगाने का काम करता है।
वह पिछले कई दिनों से विद्युत विभाग के चक्कर काट रहा था ताकि सोलर मीटर जारी किया जा सके।
इसी दौरान विभाग के जेईएन संदीप द्विवेदी ने मीटर जारी करने के बदले ₹3,000 की रिश्वत मांगी।
बातचीत के बाद मामला ₹2,500 रुपए में तय हुआ।
परिवादी ने इस रिश्वत मांग की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में की।
एसीबी टीम ने शिकायत की पुष्टि के लिए दो दिन पहले सत्यापन किया,
जो सही पाया गया।
इसके बाद ASP विजय सिंह के नेतृत्व में एसीबी टीम ने
बस्सी GSS पर तैनात जेईएन संदीप द्विवेदी को
₹2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान
कुछ और अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई जा रही है,
जिन्हें जल्द ही पूछताछ के दायरे में लाया जाएगा।

