livetv
Homeट्रेंडिंगराजपूत समाज कोटा में करेगा अन्नकूट एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन

राजपूत समाज कोटा में करेगा अन्नकूट एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन

राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन

कोटा-किशोरपुरा स्थित आशापाला माताजी मंदिर प्रांगण में आज राजपूत समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के सभी प्रमुख सरदारों, क्षत्राणियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समाजसेवी हिम्मत सिंह ने बताया कि बैठक में विविध प्रस्ताव रखे गए। प्रमुख प्रस्तावों में—

  • क्षत्रिय समाज विवाह सम्मेलन का आयोजन,

  • अन्नकूट महोत्सव,

  • बच्चों की शिक्षा के लिए काउंसलिंग टीम का गठन,

  • प्रत्येक महीने सामूहिक बैठक कर आरती और अन्य सामाजिक गतिविधियाँ शुरू करना शामिल रहा।

सभी निर्णय माता जी के समक्ष विचार-विमर्श के बाद सामूहिक सहमति से लिए गए। इसके बाद उपस्थित जनों ने सामूहिक आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 सम्मान समारोह

बैठक के दौरान घूमर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली क्षत्राणियों और 5 वर्षीय बाईसा, जिसने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीता है, को सम्मानित किया गया।

प्रमुख उपस्थित सदस्य

बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद रहे—
अधिवक्ता नंद सिंह हाडा, शिक्षक नेता ईश्वर सिंह, उपेंद्र सिंह राठौड़, करनी सेना महिला अध्यक्ष उर्मिला हाडा, करनी सेना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह हाडा, महिपाल सिंह हाडा (मोंटू बना), रविंद्र सिंह हाडा, नरेश बना, डॉक्टर बलवीर सिंह हाडा, डॉक्टर पवित्रा भदौरिया, विवेक सिंह सिसोदिया, बलवंत सिंह हाडा, सपना राठौड़, जितेंद्र सिंह पंवार, बने सिंह खींची, राजेंद्र सिंह बंदड़ी, राजेश सिंह परिहार, रिंकी कंवर, किरण हाडा, सपना सोलंकी, कमलेश कंवर, विजय कंवर, ऋषिता सिंह, टीना चुंडावत, लक्ष्मी हाडा, गौरव हाडा, वंश सिंह, नरेंद्र सिंह, आशुतोष राठौड़ आदि।

बैठक में राजपूत समाज के कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।