जागो जगाओ एकता पदयात्रा 24 से
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही तीन दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ कल दिनांक 24 नवंबर 2025, सोमवार को ग्राम पंचायत जुल्मी की पाटली नदी के घाट पर गंगा पूजन व मांगलाचरण के साथ होगा!
होगा लोगों का सम्मान
यात्रा का शुभारंभ राजस्थान सरकार के वरिष्ठ नेता कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा करेंगे!
शुभारंभ समारोह के अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए स्वछकारों, श्रमिकों, किसानों एवं अनुसूचित वर्ग के लोगों का सम्मान करेंगे!
प्रथम दिन की पद यात्रा जुल्मी गांव की पाटली नदी के घाट से प्रारंभ होकर लखारिया चौराहा, कुंभकोट, लक्ष्मीपुरा, दुर्जनपुरा, सातल खेड़ी गांव होते हुए सुकेत पहुंचेगी! प्रथम दिन की यात्रा का रात्रि विश्राम सुकेत में ही रहेगा! इसी प्रकार दूसरे दिन की यात्रा सुकेत सें प्रारंभ होकर मोड़क गांव में रात्रि विश्राम करेगी तथा अंतिम दिन 26 तारीख को मोडक गांव से प्रारंभ होकर विभिन्न गांव से होती हुई खैराबाद रामगंज मंडी पहुंचकर संपन्न होगी! यात्रा प्रतिदिन 15 किलोमीटर मार्ग पैदल चलकर तय करेगी! यात्रा में प्रारंभ से लेकर समापन तक शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पूरे समय उपस्थित रहेंगे! यात्रा में शामिल प्रतिभागी पद यात्रियों को भारत सरकार की तरफ से सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे!
समस्त तैयारियां पूर्ण
पदयात्रा के आयोजन को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं! यात्रा को लेकर क्षेत्र वासियो में भारी उत्साह है! यात्रा में हजारों की संख्या में स्त्री पुरुष और युवाओं के शामिल होने की संभावना है! यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागी सरदार पटेल के यूनिटी मार्च वाली टी -शर्ट और टोपी पहन कर चलेंगे! सबके हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रहेगा! मुख्य अतिथि डॉक्टर किरोडी लाल मीणा, कृषि मंत्री राजस्थान सरकार रात को ही कोटा पहुंच रहे हैं!
कार्यक्रम की कवरेज
एकता पदयात्रा के शुभारम्भ कार्यक्रम की कवरेज के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों को आमंत्रित किया गया है। मीडिया को लेने वाहन सोमवार 24 नवंबर को प्रातः 8.30 बजे सूचना केन्द्र पर उपलब्ध होगा।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर के निवास स्थान से भी मीडिया कर्मियों को ले जाने के लिए एक वाहन उपलब्ध रहेगा।
आपसे आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की कवरेज के लिए सोमवार प्रातः 8.30 बजे तक सूचना केन्द्र पहुंचे। वहां से मीडिया के साथियों को लेकर वाहन ग्राम पंचायत जुल्मी के लिए रवाना होगा।
Read This :-
विंग कमांडर नमांश स्याल का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार

