livetv
Homeट्रेंडिंगशिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का बेबाक अंदाज

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का बेबाक अंदाज

विधायक और बीडीओ के बीच सफाई व्यवस्था को लेकर बहस 

बेबाक अंदाज

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में बने रहते है l चाहे कोई जनता से जुडा मुद्दा हो या फिर कोई अन्य प्रकरण उनमे भाटी बढ़चढकर अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए l हाल ही में बाडमेर से साधारण सभा बैठकों में भी अधिकारियों से भाटी से की तीखी नोक झोंक की खबरे आती रही है l वही अब एक बार फिर से भाटी रामसर पंचायत समिति में हुई साधारण सभा को लेकर चर्चा में है l

बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में
बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में

व्यवस्था को लेकर बहस

दरअसल बाड़मेर जिले के रामसर पंचायत समिति की शनिवार को हुई साधारण सभा में निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी और बीडीओ विक्रम जांगिड़ के बीच स्वच्छ भारत मिशन की सफाई व्यवस्था को लेकर बहस हो गई l

विधायक ने पंचायत भवन के पीछे कचरे के ढेर के फोटो दिखाते हुए बीडीओ से हिसाब मांगा तो बीडीओ ने कागजात नहीं होने और अकाउंटेंट की छुट्टी का हवाला दिया l

बैठक में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, एसडीएम रामलाल मीणा, बीडीओ विक्रम जांगिड़ सहित कई पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे l  उन्होंने मोबाइल में कचरे के ढेर के फोटो दिखाते हुए कहा कि रामसर पंचायत समिति के पीछे ही गंदगी के अंबार लगे हैं, फिर पैसे कहां जा रहे हैं l

बीडीओ विक्रम जांगिड़ ने बचाव करते हुए कहा कि रामसर और गागरिया में ही अभी तक भुगतान हुआ है, बाकी जगहों पर काम पूरा होने पर ही पेमेंट होगा.कचरे के ढेर के लिए उन्होंने किसी शादी में डाले गए कचरे को जिम्मेदार ठहराया l

जब विधायक ने टेंडर और भुगतान का पूरा ब्योरा मांगा तो बीडीओ ने कहा कि आज छुट्टी का दिन है, अकाउंटेंट नहीं है, कागजात नहीं ला सका l  इस पर विधायक ने कहा, “हम यहीं बैठे हैं, कागजात आएंगे तभी जाएंगे.” बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य आसूराम ने भी बीच में टोका और कहा कि यह साधारण सभा है, इसे जनसुनवाई न बनाएं, पहले कोरम पूरा करें l  लेकिन विधायक ने स्पष्ट किया कि यह किसी का निजी मुद्दा नहीं, स्वच्छ भारत मिशन मोदी जी का विजन है, और पंचायतीराज मंत्री का फोकस एरिया है, इसे धरातल पर उतारना सबकी जिम्मेदारी है l

विधायक ने चेतावनी दी

विधायक ने अंत में चेतावनी दी कि टेंडर, भुगतान और सफाई के सभी कागजात जल्द दिखाने होंगे, नहीं तो यह मामला आगे तक जाएगा l  बैठक के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग स्वच्छ भारत मिशन के फंड के दुरुपयोग पर सवाल उठा रहे हैं l

प्रवासी राजस्थानी दिवस तैयारियां अंतिम चरण में

ग्लोबल एनर्जी लीडर्स समिट 2025 में ऊर्जा मंत्री

भजनलाल सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए बड़े फैसले