livetv
Homeट्रेंडिंगकिसान सम्मान निधि योजना को लेकर आई बड़ी खुशखबरी

किसान सम्मान निधि योजना को लेकर आई बड़ी खुशखबरी

भजनलाल सरकार लेने वाली है बड़ा फैसला

  • किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाएगी सरकार
  • योजना को लेकर आई बड़ी खुशखबरी
  • पहले 3 हजार की राशि किसानों को मिलती थी
  • भजनलाल सरकार लेने वाली है बड़ा फैसला
  • किसानों को मिलेंगे अब 6 हजार रुपये
कार्यक्रम में सीएम भजनलाल
कार्यक्रम में सीएम भजनलाल

सरकार की बडी सौगात

राजस्थान के 76 लाख से अधिक किसानों के लिए भजनलाल सरकार बडी सौगात देने जा रही है l अब भजनलाल सरकार किसान सम्मान निधि बढाने की तैयारी कर रही है l जी हां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में राजस्थान अपने हिस्सेदारी बढाने वाला है l

केंद्र की ओर से लाभार्थियों को अभी 6000 रुपए सालाना दिए जा रहे है l वही प्रदेश सरकार की ओर से 3000 की राशि इसमें बढाकर दी जाती है l लेकिन अब भजनलाल सरकार इस राशि को बढाकर किसानों को लाभ पहुंचाएगी l

दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की केंद्र से 6हजार रुपए की राशि तय है l इसके अलावा प्रदेश सरकार की ओर से 3000 हजार की राशि दी जाती है l ऐसे में अभी तक 9 हजार रुपए की राशि दी जा रही थी l लेकिन अब इसे बढाकर भजनलाल सरकार 6000 हजार रुपए करने जा रही है lऐसे में भजनलाल सरकार की इस योजना के लागू होने के बाद लाभार्थी किसानों को साल में तीन किस्तों में 12000 मिलेंगे।

किसान सम्मान निधि

दरअसल श्रीगंगानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपए कर दिया है और इसे चरणबद्ध तरीके से 12 हजार रुपए तक बढ़ाने का संकल्प लिया है।

किसानों के लिए भजनलाल सरकार बडी सौगात
किसानों के लिए भजनलाल सरकार बडी सौगात

उन्होंने कहा कि राज्य के 76 लाख से अधिक किसानों को अब तक किसान सम्मान निधि की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।सीएम भजनलाल ने कहा कि किसानों को 44 हजार करोड़ रुपए से अधिक का ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किया गया है।

समर्थन मूल्य पर 33 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। पिछले वर्ष 125 रुपए और इस वर्ष 150 रुपए बोनस देकर गेहूं की खरीद पर 450 करोड़ रुपए से अधिक की बोनस राशि का भुगतान किया गया है।

किसानों की आर्थिक मदद

राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अतिरिक्त किसानों की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत

उन्हें राज्य सरकार की तरफ से अलग से पैसा दिया जा रहा है । अभी राजस्थान में किसानों को साल में 3000 रुपए दिए जाते हैं। ऐसे अब सरकार के इस फैसले से लाखों को किसानों को प्रोत्साहन के तौर पर यह बढी हुई राशि मिलेगी l हालांकि यह योजना कब से शुरु होगी इसके बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नही आई है l

श्रीगंगानगर से सीएम ने यह संदेश तो दे दिया है कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में आने वाले कुछ दिनों में बडे फैसले लेने वाली है l ऐसे में अब किसानों को भी सरकार से आस जगी है l कि उनको सरकार की तरफ से मिलने राशि में अधिक लाभ मिलेगा l

गंग नहर शताब्दी समारोह पर मुख्यमंत्री ने दी 1,717 करोड़ की सौगात

भजनलाल सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए बड़े फैसले

विधान सभा में संसद की तर्ज पर बनेगा Central हॉल