livetv
Homeनेशनललश्कर-ए-तैयबा रच रहा है एक और बड़े हमले की साजिश !

लश्कर-ए-तैयबा रच रहा है एक और बड़े हमले की साजिश !

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश में गम के साथ गुस्सा भी है. इस हमले ने पूरे देश को दहला दिया, लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है. घाटी में एक और आतंकी हमले की आशंका जाहिर की जा रही है. इसे लश्कर-ए-तैयबा अंजाम दे सकता है. खुफिया एजेंसियों ने बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है.आपको बता दे इस बार दक्षिणी कश्मीर मॉड्यूल के निशाने पर है. इस बार भी आतंकियों के निशाने पर टूरिस्ट प्लेस हो सकता है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को पर्यटन स्थीलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है. पहलगाम हमले के बाद एक और हमले की आशंका जताई गई है. खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा इसकी साजिश रच रहा है. लश्कर-ए-तैयबा ने खतरनाक मॉड्यूल से आगाह रहने को कहा है. अलर्ट के मुताबिक, ये मॉड्यूल कश्मीर में फिर आतंकी हमला करने की तैयारी में है. इस बार भी टारगेट किलिंग के साथ बड़े आतंकी हमले की तैयारी में जुटा हुआ है. बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. मामले की शुरुआती जांच में 5 से 7 आतंकवादियों के शामिल होने की बात सामने आई है. पूरे जम्मूै-कश्मीजर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चप्पेा-चप्पेब पर सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं. सेना का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. सेना ने कई आतंकियों के घरों को भी ध्व्स्तप कर दिया है, जहां संदिग्धस सामाना मिला था. ऐसे में लगातार सुरक्षा एजेंसिया लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है.ऐसे में अगर एक बार फिर से पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठन कोई बड़े हमले को अंजाम देंगे उसका जवाब हमारी सेना उसी के तरीके से देगी .