livetv
Homeनेशनलइंडियन आर्मी ने कर ली अपनी तैयारी पूरी..वीडियो संदेश जारी !

इंडियन आर्मी ने कर ली अपनी तैयारी पूरी..वीडियो संदेश जारी !

पहलगाम हमले के बाद देश में गुस्सा और आक्रोश है.ऐसे पूरी देश की जनता अब सेना से उम्मीद कर रही है कि कुछ ऐसा सबक पाकिस्तान को सिखाओं की वो अपनी सात पूश्ते याद रखे.इसी बीच इंडियन आर्मी की तरफ से एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला गया है.जिसे देखकर तो यही लगता है कि अब आर्मी की तैयारी पूरी है और अब जंग में उतरने का समय आ गया है.. वीडियो के माध्यम से इंडियन आर्मी ने दुश्मन और उसके पपेट को ये बता दिया है कि इंडियन आर्मी अब तैयार है और जगं होकर ही रहेगी.आपको बता दे इससे पहले पहलगाम हमले के महज 2 दिन बाद इंडियन नेवी ने भी कुछ इस तरह का ही वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से डाला था.इंडियन नेवी ने भी अपना संदेश दुश्मन को दे दिया था कि वो किसी भी परिस्थिति और युद्ध के लिए तैयार है .ऐसे में उसके महज दो दिन बाद ही इंडियन आर्मी का ये वीडियो संदेश दे रहा है कि अब देश में कुछ बडा होने वाला है.और सरकार की तरफ से भी आर्मी को खुली छूट मिल चुकी है कि आप तैयार रहे बस एक्शन का समय आने वाला है.ऐसे में इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी आने लगे है और तमाम तरह की बातें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की जा रही है.कुछ लोगों का मानना है कि अब जंग सुनिश्चित है .क्योकि इस तरह के वीडियो इस समय आना जब देश युद्ध की ओर बढ रहा है उससे साफ संकेत मिल रहे है कि अब कुछ बड़ी तैयारी हमारी इंडियन आर्मी ने कर ली है .और अब यलगार होगा.वही कुछ यूजर्स इसे मान रहे है कि इंडियन आर्मी ने दुश्मन देश पाकिस्तान को ये बता दिया है कि आप तैयार रहे हम आ रहे है .वही कुछ यूजर्स लिख रहे है कि पाकिस्तानी भिखारियों को घूटनो पर लाने के लिए अब भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है.