livetv
Homeनेशनलऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को मिली एक और बड़ी कामयाबी !

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को मिली एक और बड़ी कामयाबी !

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाक के बीच तनाव चरम पर है.लगातार पाकिस्तान भारत में हमले करने की कोशिश कर रहा है.इसके साथ ही पाकिस्तान आतंकवादियों को घुसपैठ करवाने की कोशिश कर रहा है.लेकिन एक बार फिर से भारत ने पाकिस्तान को चोट दी है. जम्मू-कश्मीर के सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. उसने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. भारत के जवानों ने सीमा पर घुसपैठ कर रहे कई आतंकियों को मार गिराया है. जानकारी की मानें तो भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल ने सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया.बीएसएफ ने सात आतंकियों की लाशें बिछा दी हैं. इन आतंकियों की पहचान जैश के आतंकवादियों के रूप में हुई है. बीएसएफ सूत्रों की मानें तो यह घटना 8 मई की रात करीब 11 बजे की है. रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान अपने आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराना चाहता था. तभी बीएसएफ की नजर पड़ गई. बीएसएफ ने अंधाधुंध गोलियों की बरसात कर दी. इसमें जैश-ए-मोहम्मद के 7 आतंकी ढेर हो गए.