livetv
Homeनेशनलपहलगाम जैसे एक और हमले की तैयारी, पाक ने घुसा दिये भारत...

पहलगाम जैसे एक और हमले की तैयारी, पाक ने घुसा दिये भारत में आतंकी ?

क्या जंग की आड़ में पाकिस्तान ने कोई बड़ा खेल भारत के साथ कर दिया है.शायद मीडिया में ये खबरे अभी तक हमें देखने को भी नही मिली.लेकिन हमारे चैनल के माध्यम से हम कश्मीर और देश की जनता को एक ऐसा खेल पाकिस्तान का बताने जा रहा है .जिस पर शायद अभी तक किसी की नजर नहीं गई है.पाकिस्तान ने जिस तरह ड्रोन और मिसाइल से अटैक करके भारतीय सेना और बीएसएफ का ध्यान भटकाने की कोशिश की.उसी बीच बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से पहलगाम जैसे हमले की प्लानिंग कर ली और एक बड़े प्लान को अंजाम दे दिया… दरअसल 7 मई से भारत और पाकिस्तान के बीच जंग चल रही थी और दोनों तरफ से लगातार मिसाइल और ड्रोन्स से हमले किये जा रहे थे.इसी बीच कश्मीर के कुछ बॉर्डर्स पर पाकिस्तान अपने फिर एक नापाक काम को अंजाम दिया है.जिसकी सनसनी खेज सूचना वहां के स्थानीय लोग भी दे रहे है.आपको बता दे जंग के बीच बॉर्डर पर लगातार फायरिंग जारी थी.और लगातार मोर्टार भारतीय रहवासी क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से दागे जा रहे थे.इसी बीच 10 मई यानि शनिवार को भारत को एक बार फिर दहलाने के लिए आतंकियों की एक बड़ी फौज भारत में एंट्री कर चुकी है .ये बात बॉर्डर इलाके में रह रहे लोगों की मुंहजुबानी है .वहां के लोगों ने बताया है कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच सेलिंग हो रही थी इसी बाच 10 से 15 आतंकियों को पाकिस्तान ने भारत में एंट्री करवा दी है.दरअसल ये आतंकी इसलिए भारत में घुस पाए क्योकि भारत और पाकिस्तान की सेना युद्ध में उलझी हुई थी और भारतीय सेना का ध्यान भटकाते हुए पाकिस्तानी आर्मी ने घुसपैठियों को भारत में एंट्री करवा दी .ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्या एक बार फिर से कश्मीर में पहलगाम जैसा कोई बड़ा अटैक होने वाला है .क्योंकि जिस तरह से इन घुसपैठियों ने एंट्री की है उससे साफ जाहिर है कि भारत में एक बार फिर से आतंकी कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है .और अगर इस बार आतंकियों के मंसूबे कामयाब होते है .तो इस बार देश की सरकार खिलाफ जमकर गुस्सा फूटेगा..क्योंकि पहले ही देश की जनता मोदी सरकार के खिलाफ सीजफायर के फैसले को लेकर गुस्सा है ..ऐसे में अगर एक और कोई आतंकवादी घटना होती है तो इस बार मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ जाएगी.