livetv
Homeक्राइम"अजमेर: शराबी पति ने गुस्से में पत्नी की कर दी हत्या, 24...

“अजमेर: शराबी पति ने गुस्से में पत्नी की कर दी हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तारी”

अजमेर में एक दर्दनाक घरेलू घटना ने सबको चौंका दिया, जब एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना पहरगंज इलाके की है, जहां पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी का सिर दीवार से दे मारा। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान सामने आने के बाद पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।