भरतपुर, राजस्थान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ जिला कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने सालों तक मेहनत-मजदूरी करके अपनी पत्नी की पढ़ाई का खर्च उठाया। उसने बीएसटीसी की पढ़ाई करवाई और सरकारी शिक्षक बनने की परीक्षा की तैयारी में हर संभव मदद की। लेकिन जब पत्नी को सरकारी स्कूल में नौकरी मिल गई, तो उसने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। अब पति का आरोप है कि वह उसे पहचानने तक को तैयार नहीं है। पति का कहना है कि उसका त्याग और मेहनत एक झटके में ठुकरा दी गई है। मामला अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जहां लोग इस धोखे को रिश्तों की सच्चाई बता रहे हैं।

