livetv
Homeस्टेट न्यूजअजमेर के तारागढ़ में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, वन...

अजमेर के तारागढ़ में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, वन भूमि होगी खाली

अजमेर के तारागढ़ क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस दौरान करीब 250 दुकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और वन विभाग के अधिकारी भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि यह जमीन वन विभाग की संपत्ति है, जिस पर वर्षों से अतिक्रमण कर अस्थायी और पक्के निर्माण कर लिए गए थे। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम आने वाले दिनों में और तेज की जाएगी।