livetv
Homeक्राइमअमरावती में डबल मर्डर: पड़ोसी ने बदले की आग में मां-बेटे की...

अमरावती में डबल मर्डर: पड़ोसी ने बदले की आग में मां-बेटे की हत्या की

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के तिवसा इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक पड़ोसी ने मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी को पीड़ित परिवार से अपने पिता की मौत का बदला लेना था। इसी खुन्नस में उसने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर उनकी जान ले ली। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को दहला दिया है और क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है।