livetv
Homeट्रेंडिंगबाड़मेर में ट्रैक्टरों की हुंकार ने झुकाया प्रशासन

बाड़मेर में ट्रैक्टरों की हुंकार ने झुकाया प्रशासन

बाड़मेर में किसानों की बड़ी जीत !

ट्रैक्टरों की हुंकार ने झुकाया प्रशासन
7 दिन में पूरी होंगी मांगें
11 सूत्री मांगें पूरा करने का दिया भरोसा
वादा पूरा नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
ट्रैक्टरों की हुंकार ने झुकाया प्रशासन
ट्रैक्टरों की हुंकार ने झुकाया प्रशासन

प्रशासन को झुकना पड़ा

बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की एकता और ताकत के आगे आखिरकार जिला प्रशासन को झुकना पड़ा. करीब दो सौ से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ बाड़मेर कलेक्ट्रेट घेरने निकले किसानों की हुंकार रैली ने देर रात रंग दिखाया, जिसके बाद प्रशासन ने उनकी सभी ग्यारह सूत्री मांगों को सात दिन के भीतर पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया.

कई दौर की लंबी वार्ता

कई दौर की लंबी वार्ता
कई दौर की लंबी वार्ता

मंगलवार सुबह से शुरू हुई किसानों की जद्दोजहद दिनभर चली थी. कई दौर की लंबी वार्ता के बाद, धोरीमना उपखंड कार्यालय में किसानों और उच्च अधिकारियों के बीच बात बनी. इस निर्णायक वार्ता में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य और गुड़ामालानी एसडीएम मौजूद थे. अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि किसानों की हर मांग पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा हुई. सभी पक्षों को सुना. जायज मांगें, मान ली गई. खरीफ फसल का आदान अनुदान 15 दिसंबर तक सभी पात्र किसानों के खातों में सीधे जमा करा दिया जाएगा. फसल बीमा क्लेम का भुगतान जल्द कराएंगे. जंगली सुअरों की समस्या के लिए वन विभाग और प्रशासन मिलकर तुरंत कार्रवाई करेंगे. वहीं, गुड़ामालानी एसडीएम केशव मीणा ने बताया कि बैठक में सभी 11 मांगों पर सहमति बनी. यह सकारात्मक और सार्थक वार्ता रही. प्रशासन ने न केवल मांगें सुनीं, बल्कि समयबद्ध समाधान का भरोसा दिया.

ट्रैक्टर रैली

इससे पहले सुबह करीब 10 बजे गुड़ामालानी से शुरू ट्रैक्टर रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, रास्ते में अन्य गांवों के किसान भी इसमें जुड़ते चले गए. देखते ही देखते काफिला विशाल हो गया. पुलिस-प्रशासन ने किसानों को रोकने की पूरी कोशिश की. गुड़ामालानी से लेकर धोरीमन्ना तक अलग-अलग स्थानों पर पुलिस और प्रशासन ने काफिले को रोककर समझाइश की, लेकिन किसान जिला कलेक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे.

बाड़मेर में ट्रैक्टरों की हुंकार
बाड़मेर में ट्रैक्टरों की हुंकार

वही आरएलपी नेता थानसिंह डोली ने कहा गुड़ामालानी से निकली ट्रैक्टर महारैली ने साबित कर दिया कि जब किसान एकजुट होते हैं, तो प्रशासन को झुकना पड़ता है। प्रशासन के साथ हुई सार्थक वार्ता के बाद सभी प्रमुख मांगें मान ली गई हैं। यह हमारे किसान भाइयों की संयम, एकता और संघर्ष की जीत है। हम हर मंच पर किसानों की आवाज बनकर खड़े रहेंगे। किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए रैली समाप्त की और शांतिपूर्वक अपने-अपने गांव लौट गए।

Read the Following Article Click the link……

जनता सरकार से संतुष्ट नहीं है – रविंद्र सिंह भाटी

प्रवासी राजस्थानी दिवस आयोजन का आगाज़ जेईसीसी में

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन का आयोजन