किरोड़ीलाल मीणा को डिप्टी सीएम बनाए -भाटी
सरकार के काम से खुश नहीं है भाटी
कहा-जनता सरकार से संतुष्ट नहीं है
फतेह खान को कहा अनगाइडेड मिसाइल
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में बने रहते है l चाहे जनता से जुडे मुद्दे हो…या फिर राजनीति से जुडे उनके सधे हुए बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा में बनते रहते है l रविंद्र सिंह भाटी ने एक बार फिर से राजस्थान की राजनीति से जुडे तमाम विषयों पर बडे बयान दिये…साथ ही बाडमेर कांग्रेस पर सवाल उठाए है l

दरअसल शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी जोधपुर दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मौजूदा राजनीति, बाड़मेर की व्यवस्था और राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल पर खुलकर अपनी राय रखी। रविंद्र सिंह भाटी ने बाडमेर में सडक निर्माण के काम में भारी अनियमितताओं को लेकर सवाल खडे किये…उन्होने कहा कि यहा कई जगहों पर काम तय गुणवत्ता के अनुसार नहीं हुए l वही यहां उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए l और जिन सडकों की गारंटी अवधि जारी है l उनकी भी जांच की जाए l
जनता सरकार से संतुष्ट नहीं
वही सरकार के दो पूर्व पूरे होने पर उन्होने कहा कि राज्य की जनता सरकार से संतुष्ट नहीं है …जमीन पर वो काम नही हो पाया है जिसकी उम्मीद थी….। जश्न मनाना आपकी इच्छा है, पर जनता के मूल कार्य अधूरे हैं।”डिप्टी सीएम के मुद्दे पर भाटी ने कहा कि“किरोड़ी लाल मीणा सीनियर नेता हैं, उन्हें डिप्टी सीएम बनना चाहिए।”कांग्रेस की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि“बाड़मेर में कांग्रेस की हालत सबसे खराब है।
सीनियर नेता साइडलाइन
जिला अध्यक्षों के चयन में कई सीनियर नेताओं को साइडलाइन कर दिया गया है, जो चिंता का विषय है।”नरेश मीणा और हनुमान बेनीवाल के बीच दूरी के सवाल पर भाटी ने कहा कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, सभी लोग अपने क्षेत्र पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं फतेह खान के अमीन खान के साथ चुनाव लड़ने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि“वो अनगाइडेड मिसाइल हैं, कुछ भी कह सकते हैं।”तीसरे मोर्चे पर भाटी ने कहा कि अभी तीन साल बचे हैं, आगे कई चीजें बदल सकती हैं।
डिफेंडर विवाद पर उन्होंने कहा कि राज्य की असली समस्याओं—किसानों को बिजली की कमी और अन्य बुनियादी मुद्दों—पर चर्चा ही नहीं हो रही, जबकि गैरज़रूरी विषयों पर बहस हो रही है।
Read the Following Article Click the link……
प्रवासी राजस्थानी दिवस आयोजन का आगाज़ जेईसीसी में
सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन किया तो होगी जेल
मंत्री ने कही बड़ी बात: चुनाव केवल आरक्षण सुनिश्चित होने के बाद होंगे

