livetv
Homeनेशनलबलूच नेता का ट्रंप को अलर्ट – "तेल भंडार हमारे हैं, पाकिस्तान...

बलूच नेता का ट्रंप को अलर्ट – “तेल भंडार हमारे हैं, पाकिस्तान के नहीं”

बलूचिस्तान के वरिष्ठ नेता मीर यार बलूच ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक सीधा और तीखा संदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने ट्रंप को बलूचिस्तान में स्थित प्राकृतिक तेल भंडारों को लेकर भ्रामक जानकारी दी है। मीर यार बलूच ने कहा,”बलूचिस्तान के तेल और गैस संसाधन हमारी विरासत हैं। पाकिस्तान ने हमेशा हमारे प्राकृतिक संसाधनों का शोषण किया है। अब वो इन्हें अपना बता कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को धोखा देना चाहता है।” बलूच नेता का यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ट्रंप को पाकिस्तान की ओर से बलूचिस्तान में संभावित तेल भंडारों को लेकर जानकारी दी गई थी। ट्रंप के साथ बैठक में पाकिस्तान के अधिकारियों ने इसे “राष्ट्रीय संपत्ति” बताया। मीर यार बलूच ने ट्रंप से अपील की कि वो पाकिस्तान की इस रणनीति का शिकार न बनें और बलूच जनता के संघर्ष को समझें। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान दशकों से पाकिस्तान के कब्जे और शोषण का शिकार है, और अब वहां के लोग अपने अधिकारों की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जाना चाहते हैं। बलूच नेता ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने बलूच लोगों की आवाज दबाने के लिए जबरन गुमशुदगी, फर्जी एनकाउंटर और आर्थिक लूट जैसे हथकंडे अपनाए हैं।