राजस्थान में भजनलाल सरकार लगातार स्कूली विद्यार्थियों के लिए कई बडे कदम उठा रही है .गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और पढाई के लिए जरुरी सामान उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की ओर से बडे कदम उठाए जा रहे है .इसी कडी में सरकार की ओर से बडा फैसला लिया गया है .और विद्यार्थियों को बडी राहत दी गई है .भजनलाल सरकार की ओर से विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट में अब 800 रुपये की राशि डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी,राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों और कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को यूनिफॉर्म व स्कूल बैग खरीदने के लिए 800 रुपए प्रति विद्यार्थी देने का निर्णय लिया था। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा होनी है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आत्मसमान से शिक्षा से जोड़ना है। कुल 70 लाख पात्र विद्यार्थियों में से 14 लाख विद्यार्थियों के खाते में यह राशि नहीं पहुंच पाई थी।वित्तीय सहायता के लिए विद्यार्थी का बैंक खाता जनाधार से लिंक और अधिप्रमाणित होना जरूरी है। हालांकि, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के खाते अब तक अधिप्रमाणित नहीं हो पाए हैं। इसी तकनीकी खामी के चलते 14 लाख विद्यार्थी योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए। शासन की मंशा है कि कोई भी विद्यार्थी हीन भावना का शिकार न हो, और सभी को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन समान रूप से प्राप्त हों। इसलिए शत-प्रतिशत पात्र विद्यार्थियों को डीबीटी के ज़रिए राशि पहुंचाने के लिए अफसरों पर अब सीधी निगरानी रखी जाएगी। राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थों से समन्वय कर जनाधार विहीन विद्यार्थियों को जल्द से जल्द प्रमाणित कराने का अभियान चलाएं। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इसके लिए जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा योजना से वंचित न रहे।
Previous article

