livetv
Homeपॉलिटिक्सबिहार की राजनीति में नया ट्विस्ट !

बिहार की राजनीति में नया ट्विस्ट !

“बिहार की राजनीति में सोमवार को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब नवादा जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाज़ी की और ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। विरोध देखते ही राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और कार्यकर्ताओं की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए थम्स-अप किया, इतना ही नहीं उन्होंने फ्लाइंग किस देकर सबको चौंका दिया। वही राहुल गाँधी का यह अंदाज़ विरोधियों पर तंज और समर्थकों के लिए संदेश दोनों माना जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब इस पर सियासी चर्चा भी तेज हो गई है कि राहुल गांधी ने विरोध का सामना गुस्से से नहीं बल्कि मुस्कान और सहजता से क्यों किया।”
पूरी खबर यहां देखें