livetv
Homeक्राइमबिहार के सहरसा में दिनदहाड़े 9 लाख की लूट, युवक को गोली...

बिहार के सहरसा में दिनदहाड़े 9 लाख की लूट, युवक को गोली मारकर घायल किया

सहरसा जिले से सामने आई इस घटना ने कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। शनिवार सुबह दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए ₹9.10 लाख की लूट की और उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक किसी जरूरी कार्य से इतनी बड़ी राशि लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सीने में गोली मार दी और रुपये लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इस वारदात ने एक बार फिर बिहार में अपराधियों के बेखौफ होने की तस्वीर पेश की है।