livetv
Homeलाइफस्टाइलआंखों की रोशनी बढ़ाएंगे ये सुपरफूड्स !

आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे ये सुपरफूड्स !

आज की डिजिटल दुनिया में आंखों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर घंटों बिताना अब आम बात हो गई है। इसी वजह से कम उम्र में ही चश्मा लगना, आंखों में जलन, धुंधला दिखना और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ खास आहार (foods) को अपनी डेली डाइट में शामिल कर के अपनी आंखों की सेहत बेहतर बना सकते हैं|

आंखों की हेल्थ के लिए फायदेमंद फूड्स:
1. गाजर (Carrots):-
गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन A भरपूर होता है, जो रेटिना को मजबूत करता है और नाइट ब्लाइंडनेस जैसी समस्याओं से बचाता है।

2. पालक और हरी पत्तेदार सब्ज़ियां:-
इनमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों को UV किरणों और स्क्रीन ब्लू लाइट से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

3.अखरोट और अलसी के बीज:-
ये ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं, जो आंखों में सूखापन (dryness) और थकान को कम करने में मदद करते हैं।

4. संतरा और अन्य खट्टे फल:-
संतरे, नींबू, कीनू जैसे फलों में विटामिन C होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को डैमेज से बचाता है और मोतियाबिंद की संभावना को कम करता है|