सनी देओल की गरजती आवाज़ के साथ ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र लॉन्च हुआ। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की रोंगटे खड़े कर देने वाली झलक दिखाई दी। सोशल मीडिया पर टीज़र के रिएक्शंस का अंबार लग गया।
Reddit और X (पूर्व Twitter) पर यूज़र्स ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएँ दीं। एक यूज़र ने लिखा,
“पाकिस्तान वालों, तुम ‘धुरंधर’ पर खिसाया गए, लेकिन असली ‘धुरंधर’ अब आया है। सनी देओल की दहाड़ का सामना पाकिस्तान कैसे करेगा?”
एक और यूज़र ने कहा,
“अब बोलो पाकिस्तान वालों। पहले ‘धुरंधर’, अब ‘बॉर्डर 2’। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी और पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है।”
इंडियन फर्स्ट अकाउंट ने लिखा,
“टीज़र कह रहा है- आवाज़ लाहौर तक जाएगी। 1971 के ज़ख्म भी याद आ जाते हैं।”
हालांकि कुछ यूज़र्स ने हल्के VFX और फिल्म की रिलीज़ डेट पर टिप्स भी दिए हैं। अनुराग सिंह द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
मार्वल स्टूडियोज़ की ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का टीज़र लीक
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का टीज़र 15 दिसंबर को लीक हुआ। शुरू में लोग इसे AI जनरेटेड समझ रहे थे, लेकिन जैसे ही मार्वल ने इसे हटवाया, पता चला कि यह ओरिजनल फुटेज है।
इसमें कैप्टन अमेरिका (स्टीव रॉजर्स) दिखाई दिए, जो पैगी कार्टर से शादी कर चुके हैं। स्क्रीन पर टेक्स्ट आया,
“स्टीव रॉजर्स ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में लौटेंगे।”
टीज़र ने पुष्टि कर दी कि क्रिस इवांस इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। फिल्म 18 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।
‘पठान 2’ में शाहरुख और Jr NTR का धमाकेदार फेस ऑफ
तेलुगु स्टार Jr NTR ने YRF स्पाय यूनिवर्स में बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब खबर है कि वह ‘पठान 2’ में शाहरुख खान के साथ लौट सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य चोपड़ा ने उन्हें मेन विलन के रोल के लिए अप्रोच किया है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन इसी महीने शुरू होगा और शूटिंग मिड 2026 में।
आर माधवन स्टारर ‘GDN’ का शूट पूरा
बायोपिक ‘GDN’ में आर माधवन GD नायडू के किरदार में नजर आएंगे। सत्यराज और प्रियामणि भी फिल्म में अहम रोल निभाएंगे। कृष्णकुमार रामकुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मई 2026 में रिलीज़ होगी।
‘धुरंधर’ ने दुनिया भर में कमाए 588 करोड़ रुपये
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सेकेंड मंडे को 29 करोड़ रुपये कमाए। यह ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला आंकड़ा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 28 करोड़ और पहले सोमवार को 23.25 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक इंडिया नेट कलेक्शन 387.77 करोड़ और वर्ल्डवाइड 588 करोड़ तक पहुंच चुका है।
OTT पर प्रीमियर हुई ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’
‘थामा’ अब Amazon Prime Video और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ Netflix पर उपलब्ध हैं। दोनों फिल्में 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थीं।
वीडियो हाइलाइट
बॉर्डर 2 के क्लाइमैक्स में सनी देओल और बाकी स्टार्स का धमाका देखने लायक है।

