जयपुर। ब्राइटवेज पब्लिक स्कूल में 27 और 28 सितम्बर को दो दिवसीय गरबा नाइट उत्सव बड़े धूमधाम और उमंग के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गोपाल शर्मा और श्री अशोक सैनी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके साथ ही उत्सव की रंगीन शुरुआत हुई।
विद्यालय निदेशक विक्रम चौधरी और प्राचार्या मिताक्षी चौधरी ने अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का हृदयपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामलीला, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने रंगीन वेशभूषा और जीवंत प्रस्तुतियों से गरबा नाइट की शान बढ़ाई।

स्कूल परिसर को इस अवसर के लिए विशेष रूप से सजाया गया था। आकर्षक रोशनी, फूलों की सजावट और रंग-बिरंगे पोस्टर ने पूरे माहौल को उत्सवपूर्ण बना दिया। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर गरबा और डांडिया का आनंद लिया।

दोनों दिन कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं, नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा, विद्यालय ने स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में संस्कृति, रचनात्मकता और टीमवर्क को बढ़ावा देते हैं।
यह भी देखे – लोकमत राजस्थान लाइव टीवी 24*7

