livetv
Homeनेशनलचीन के दुश्मन हमारी ब्रह्मोस की ताकत के दीवाने हुए !

चीन के दुश्मन हमारी ब्रह्मोस की ताकत के दीवाने हुए !

भारत ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया कि न केवल पाकिस्तान बल्कि उसके सहयोगी चीन को भी दर्द हो रहा है. इस ऑपरेशन में भारत की स्वदेशी मिसाइल ब्रह्मोस ने अपनी ताकत दिखाई, जिसकी गूंज अब दुनियाभर में सुनाई दे रही है. खासकर चीन के दुश्मन देश भारत के इस हथियार की तारीफ कर रहे हैं और इसे खरीदने की होड़ में हैं. एशिया में ब्रह्मोस मिसाइल फिलीपींस के पास भी है, जो चीन का एक विरोधी है. अब इस मिसाइल की तारीफ ताइवान में भी हो रही है. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी तारीफ की है. ताइवान के एक्सपर्ट्स ब्रह्मोस की तारीफ करके चीन पर निशाना साध रहे हैं.जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत के स्वेदशी निर्मित हथियारों को खरीदने की होड मची हुई है .चाहे बाते ताइवान का या फिलीपींस की हर कोई भारत की ब्रह्मोस मिसाइल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा .ताइवान के कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि भारत के हथियार सस्ते औ भरोसेमंद है .ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें उन देशों के लिए बेहतरीन हैं जो महंगे पश्चिमी हथियार नहीं खरीद सकते.’ भारत ने रूस और अमेरिका दोनों से तकनीक लेकर अपनी अनूठी रक्षा प्रणाली बनाई है, जो अब दुनिया भर के डिफेंस बाजार में छा रही है. ब्रह्मोस, भारत और रूस की संयुक्त तकनीक से बनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है. ऑपरेशन सिंदूर में पहली बार इसकी ताकत दुनिया ने देखी है.वही कुछ जानकारों का मानना है कि भारत पहले अन्य देशों को हथियार नहीं बेचना चाहता था.क्योंकि उसकी विचारधारा अंहिसा और गुटनिरपेक्षता पर आधारित थी,लेकिन अब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद खुद की एक मजबूत छवी को दुनिया में पेश किया है और साबित कर दिया कि भारत के हथियार महाशक्तियों से भी बेहतर और सटीक है .पहले माना जाता था कि केवल अमेरिका और सोवियत संघ जैसी महाशक्तियां ही मुनाफे के लिए हथियार बेचती है.लेकिन हाल ही में यह सोच बदली क्योंकि भारत ने सोचा कि जब हर कोई हथियार बेच रहा है और उसका अपना रक्षा उद्योग है, तो हम भी ऐसा कर सकते हैं.’