जयपुर l धनतेरस के मौके पर गुलाबी नगरी में बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के सर्राफा बाजारों में चांदी और सोने की चमक देखते ही बन रही है। लोग ₹5 हजार तक के बजट में चांदी के लक्ष्मी-गणेश, मछली, हाथी और सिक्के खरीद रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यता है कि इन प्रतीकों की खरीदारी से घर में सुख-समृद्धि और धनवृद्धि होती है।
बाजारों में चांदी के छोटे-छोटे आइटम और सिक्कों की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है। कई ज्वेलर्स ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष धनतेरस ऑफर भी निकाले हैं। वहीं, सोने की कीमतों में उछाल के बावजूद श्रद्धालु प्रतीकात्मक रूप से सोने के सिक्के भी खरीद रहे हैं।
इधर, अलवर के यमराज मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

परंपरा के अनुसार, लोग यहां आकर पापों की क्षमा मांगते हैं और दीपदान कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

