livetv
Homeentertainmentसोना पहली बार ₹1.30 लाख पार, आज ₹2,113 चढ़ा; चांदी ₹1,147 महंगी...

सोना पहली बार ₹1.30 लाख पार, आज ₹2,113 चढ़ा; चांदी ₹1,147 महंगी होकर ₹1.69 लाख प्रति किलो

भारत में सोने-चांदी की कीमतों ने शुक्रवार को नया रिकॉर्ड बना दिया। सोना पहली बार ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के पार चला गया, जबकि चांदी ₹1.69 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर ₹2,113 की तेज़ी के साथ ₹1,30,273 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, सिल्वर फ्यूचर ₹1,147 बढ़कर ₹1,69,012 प्रति किलो तक पहुंच गया।

इस साल ₹53,000 से ज्यादा की बढ़त

2025 की शुरुआत से अब तक सोने में ₹53,422 प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। साल की शुरुआत में सोना करीब ₹76,800 के आसपास था, जो अब रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। चांदी की कीमत में भी सालभर में लगभग ₹42,000 प्रति किलो का उछाल आया है।

क्यों बढ़ रही है कीमत

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी, मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव, और गोल्ड में सेफ इन्वेस्टमेंट की बढ़ती डिमांड की वजह से कीमती धातुओं में यह तेज़ी आई है।
वहीं, भारत में त्योहारों और शादी सीजन की मांग ने भी सोने की कीमतों को नई ऊँचाई पर पहुंचा दिया है।

निवेशकों का रुख गोल्ड की ओर

सोना हमेशा से ही भारतीय निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प माना जाता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो आने वाले महीनों में सोना ₹1.35 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

ये भी पढ़े – सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर लिखा: ‘मानव इतिहास में सबसे लंबी प्रेग्नेंसी का रिकॉर्ड मेरे नाम