मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि, उसने ही मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों को सुपारी देकर हनीमून के दौरान अपने पति राजा की हत्या करवाई।इस पूरे मामले में बडे खुलासे हुए है और इन खुलासा के बाद एक बारगी तो समाज में युवा वर्ग में शादी के नाम से अब डर बैठ गया है.क्योंकि हाल ही के दिनों में देश में ऐसी कई घटनाएं आई जहां पर शादी के बाद महिलाओं ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसी ही घटनाओं को अंजाम दिया.वही अब इस पूरी वारदात ने देश को झकझोर दिया और एक बार फिर शादी जैसे फैसलों पर सोचने को मजबूर कर दिया है.दरअसल रिपोर्ट आई है कि सोनम रघुवंशी का राज कुशवाहा नाम के युवक से अफेयर चल रहा था.और राज कुशवाह ही पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड था.हालाकि पुलिस ने राज कुशवाह के साथ अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है .पुलिस के मुताबिक, वो ही इस हत्याकांड का मास्टर माइंड है। उसी ने सोनम के साथ मिलकर एमपी के ही तीन लोगों को राजा रघुवंशी की हत्या की सुपारी दी थी। उन लोगों ने मिलकर मेघालय में हनीमून के दौरान राजा की हत्या कर दी। उसके बाद फिर सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ भाग गई। वो भागते-भागते उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया।मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। इस जोड़े को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था। इसके बाद 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश मेघालय के चेरापूंजी के पास सोहरारिम में एक घाटी में मिली थी।इस मामले में सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के रहने वाले राज कुशवाहा के साथ-साथ तीन हमलावरों विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश को सागर से पकड़ लिया गया है। मेघालय की डीजीपी ने बताया कि, 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शुरुआत में सोनम के आत्मसमर्पण करने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन अब इंदौर क्राइम ब्रांच ने ये स्पष्ट किया है कि, सोनम को गिरफ्तार किया गया है।

