livetv
Homeअन्यउपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आवास पर की जनसुनवाई

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आवास पर की जनसुनवाई

समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

diya kumari-dy CM
diya kumari-dy CM

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। लोगों ने सड़क, बिजली, अतिक्रमण, पेयजल सहित कई मुद्दों को खुलकर रखा।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

diya kumari-dy CM
diya kumari-dy CM

जनसुनवाई के दौरान उपस्थित लोगों ने उपमुख्यमंत्री द्वारा की गई तत्पर पहल की सराहना की और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया। जनसुनवाई के दौरान दिया कुमारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रदेशभर से आए सैकड़ों लोगों ने उनसे पेयजल, बिजली, राजस्व और अन्य व्यक्तिगत व सार्वजनिक मुद्दों से जुड़ी शिकायतें रखीं। उल्लेखनीय है कि दिया कुमारी हर सप्ताह सोमवार और मंगलवार को जनसुनवाई करती हैं, जिससे आमजन को सीधे उनसे संवाद करने का अवसर मिलता है। यह प्रक्रिया सरकार और जनता के बीच सीधा पुल स्थापित करती है।

फिक्की फ्लो जयपुर की सूफी सोइरी: मरहम बैंड की आध्यात्मिक सद्भाव की अनोखी शाम

उद्यमियों से राजस्थान में निवेश का किया आह्वान

बच्चों की किडनी बीमारियों पर कॉन्फ्रेंस में हुआ मंथन