livetv
Homeट्रेंडिंग94% मतदाता मैपिंग के साथ राजस्थान देशभर में अव्वल

94% मतदाता मैपिंग के साथ राजस्थान देशभर में अव्वल

मतदाता सूची SIR – 98.78% फॉर्म डिजिटाइजेशन

- मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026
बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूरा
– मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026
– 98.78% फॉर्म डिजिटाइजेशन एवं 94% मतदाता मैपिंग के साथ राजस्थान देशभर में अव्वल
— शत—प्रतिशत डिजिटाइजेशन वाला फलोदी बना पांचवां जिला
— पांच विधानसभा क्षेत्रों में 99% से अधिक मतदाताओं की मैपिंग
— 40,000 से अधिक बूथों पर कार्य पूर्ण 188 बीएलओ सुपरवाइजर्स सम्मानित

 

विशेष गहन पुनरीक्षण–2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 का कार्य तीव्र गति, उच्च सटीकता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ निरंतर प्रगति पर है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि प्रदेश के कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से 5 करोड़ 39 लाख से अधिक प्रपत्र ECI-Net पर सफलतापूर्वक अपलोड किए जा चुके हैं। यह 98.78 प्रतिशत उपलब्धि निर्धारित समय सीमा से पहले हासिल की गई है, जो प्रदेश की तकनीकी दक्षता, टीम वर्क और जिला स्तर पर सतत मॉनिटरिंग का प्रतिफल है।

- मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026
94% मतदाता मैपिंग के साथ राजस्थान देशभर में अव्वल

राजस्थान देशभर में अव्वल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 94 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण कर राजस्थान ने देशभर में प्रथम स्थान पर है। राज्य के 5 विधानसभा क्षेत्रों (लोहावट, बायतु, नगर, कपासन, सिकराय एवं सलूंबर) में 99% से ज्यादा मतदाता मैप कर लिए गए हैं, साथ ही 16 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां यह है आंकड़ा 98% से अधिक का है। (सूची संलग्न)
प्रदेश के 40,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

प्रदेश के 5 जिलों बाड़मेर, सलूंबर, बालोतरा, झालावाड़ और फलौदी में सभी गणना प्रपत्र पूर्णतः डिजिटाइज कर दिए गए हैं। इसी प्रकार 48 विधानसभा क्षेत्रों में भी 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है।

बीएलओ सुपरवाइजर्स सम्मानित

श्री महाजन ने बताया कि शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले BLO एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सम्मानित करने के पश्चात अब शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाले 188 बीएलओ सुपरवाइजर्स को भी सम्मानित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन सभी सुपरवाइजर्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

Read the Following Article Click the link……

बच्चों की किडनी बीमारियों पर कॉन्फ्रेंस में हुआ मंथन

फिक्की फ्लो जयपुर की सूफी सोइरी: मरहम बैंड की आध्यात्मिक सद्भाव की अनोखी शाम

रोड नेटवर्क की मजबूती और विस्तार हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री