राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आज सुबह बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. यह वारदात हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान हुई. फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की, जिसमें हिस्ट्रीशीटर सिकंदर उर्फ लॉटरी गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिलहाल वो आईसीयू में है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. चिकित्सकों की टीम उस पर नजर बनाए हुए है.पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के अनुसार गिरफ्तार बदमाश सिकंदर लॉटरी और उसके तीनों साथी हिस्ट्रीशीटर है और किसी बड़े अपराध की फिराक में मध्यप्रदेश से हथियार लेकर आ रहे थे.पुलिस ने बदमाशों की कार से दो पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किये है.पुलिस अधीक्षक के अनुसार मंगरोप-हमीरगढ रोड पर पुलिस नाकाबंदी करवाई गई थी.इस बीच जानकारी मिली कि एमपी से बदमाश हथियारों की खेप लेकर आ रहे है.जब पुलिस ने संदिग्ध करवाया को रुकवाया .तभी कार से चार लोग उतरे और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे.इसी बीच एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.इसके जवाब में कार्रवाई करते हुए हमीरगढ़ थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने भी क्रॉस फायरिंग की. इसमें गोलीबारी में हिस्ट्री सीटर सिकंदर लॉटरी घायल हो गया. फिलहाल उसे भीलवाड़ा रेफर किया गया है.

