livetv
Homeस्टेट न्यूजअवैध बांग्लादेशी घुसपैठियो पर भजनलाल सरकार लेगी बड़ा एक्शन !

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियो पर भजनलाल सरकार लेगी बड़ा एक्शन !

पहलगाम हमले के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कई राज्यों में कार्रवाई की जा रही है.गुजरात में भी बड़े स्तर पर अवैध घुसपैठियों पर सरकार की तरफ से कार्रवाई की गई.ऐसे में अब अन्य राज्यों में भी बड़े एक्शन की तैयारी अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर चल रही है.इसी क्रम में राजस्थान में भी अब भजनलाल सरकार बड़े एक्शन की तैयारी कर रही है. इसी के चलते राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आज शाम 5 बजे बड़ी बैठक होने वाली है, जिसमें अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को प्रदेश से बाहर निकालने पर सहमति बन सकती है. अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान विस्थापितों की वापसी के बीच यह बड़ा फैसला होगा. इस मीटिंग में गृह विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेने वाले हैं, जो सीएम शर्मा को राज्य में घुसपैठ की स्थिति, कार्रवाई की प्रगति और आगे की रणनीति की जानकारी देंगे.आपको बता दे गुजरात में अवैध घुसपैठियों पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब राजस्थान में भी इस पर विचार किया जा रहा है.और अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब राजस्थान में भी बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.